Wednesday, July 3, 2024

ये दिल डरता है

 ❤️मुद्दतों बाद तुझसे यूँ मिलकर 

अब बिछड़ने से ये दिल डरता है 

जान जाए ना ये ज़माना 

तेरी बाहों में आने से ये दिल डरता है 


हर एक सांस पे तेरा पहरा समझकर 

तुझसे दूर जाने से ये दिल डरता है 

मान जाए गलत ना ये ज़माना 

तेरी उल्फ़त में गुम हो जाने से ये दिल डरता है 


मोहब्बत तुझे भी है ये जानकर 

तुझको खो देने से ये दिल डरता है 

जान जाए ना ये ज़माना 

तेरी आँखों में खो जाने से ये दिल डरता है 


आदत ना हो जाये तेरी, ये सोचकर 

तुझसे नैन मिलाने से ये दिल डरता है

मान जाए गलत ना ये ज़माना

तेरी अल्फाजों में डूब जाने से ये दिल डरता है


आखिरी बाज़ी की तरह यूँही संभलकर 

तुझको हार जाने से ये दिल डरता है

जान जाए ना ये ज़माना

टूटे सपनों जैसे, तुझसे दूर जाने से ये दिल डरता है

रूपम 



No comments:

Post a Comment