तेरी मोह्हबत की उम्र भले कम हो
तेरी जूनूनी इश्क़ में ये आँखें भले नम हो
तेरी वो बच्चों सी खिलखिलाहट ना कम हो
लो मान गयी
तेरी गुस्ताखियों की आदत हमें लग गयी
तेरी वो तीरछी निगाहों की तारीखें भले कम हो
तेरी चाहतें छुअन का अहसास भले कम हो
तेरी वो धीमी सी मंद मुस्कुराहट ना कम हो
लो मान गयी
तेरी गुस्ताखियों की आदत हमें लग गयी
तेरी उन जादुई बातों की शामें भले कम हो
तेरी होठों से मेरी होठों की टकराहट भले कम हो
तेरी लफ्जों में मेरे प्यार की सुगबुगाहट ना कम हो
लो मान गयी
तेरी गुस्ताखियों की आदत हमें लग गयी
तेरी तारीफ़ो के पूल की रातें भले कम हो
तेरी ख्वाहिशों की भरपाई भले कम हो
तेरी फरमायिशों की फेहरिश्त कभी ना कम हो
लो मान गयी
तेरी गुस्ताखियों की आदत हमें लग गयी
रूपम

No comments:
Post a Comment